Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार शाम को स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाया जाए। कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती करवा कर उनका समुचित उपचार किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एचपी सिंह को निर्देश दिए कि प्राइवेट डॉक्टर्स की मदद से तहसील मुख्यालयों पर भी सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सिंह ने बताया कि सप्ताह में एक दिन खिरकिया, एक दिन सिराली और सप्ताह में 1 दिन टिमरनी में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा वहां के शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा रही है। हंडिया एवं रहटगांव में भी इसी तरह सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर श्री गर्ग ने दिए। उन्होंने जन्म मृत्यु पंजीयन की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि निजी नर्सिंग होम संचालकों को ये निर्देश दिए जाएं कि वे नर्सिंग होम में जन्म लेने वाले बच्चों की जानकारी नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग को भेजें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस बात की समझाइश दी जाए कि वे अपने बच्चे को 6 माह की आयु तक मां के दूध के अलावा कुछ न खिलाएं पिलाएं। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे यह सुनिश्चित किया जाए।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply