विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ५ जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और गुरु जंभ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कलेक्टर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे जन अभियान परिषद के सहयोग से लगाए गए। जिसमें कलेक्टर ऑफिस के कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, वॉलिंटियर उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रेखा विश्नोई ने सभी को संकल्प दिलाया कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। पौधा लगाना ही विकल्प नहीं पौधे के साथ हमें अन्य काम भी करना है, जिससे पर्यावरण बच्चे पर्यावरण को क्षति ना हो। प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें, जहां भी जाएं सामान लेने के लिए तो कपड़े का झोला हमेशा साथ रखें। खाद्य पदार्थ की सामग्री पन्नी में ना लाएं।

89 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!