Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

अनोखा तीर की 13वीं वर्षगांठ पर पौधरोपण….

1 min read
Text Size:

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून वर्ष २०११ को मध्यप्रदेश के हरदा जिले से प्रारंभ हुआ दैनिक अनोखा तीर की सोमवार को 13वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दिन नर्मदापुरम जिले के आंवली घाट पर विशेष कार्यक्रम हुआ। जिसमें हरदा, नर्मदापुरम, सिहोर, देवास सहित अन्य जिले के किसानों की सहभागिता रही। इस मौके पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली शामिल होकर किसानों को संबोधित किया। वहीं, पर्यावरण एवं नर्मदा सरंक्षण विषय पर अपनी बात रखी। इस दौरान सीएम श्री चौहान ने दैनिक अनोखा तीर के विशेषांक तपती धरती का विमोचन किया। अंत में नर्मदा तट स्थित सर्किट हाउस प्रांगढ़ में अनोखा तीर के संपादक प्रहलाद शर्मा ने अपनी टीम के साथ पौधरोपण किया।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply