Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

हवाई जहाज से प्रयागराज की यात्रा के लिए आज होंगे रवाना  

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत हरदा जिले के 32 वृद्धजन प्रयागराज की तीर्थ यात्रा करेंगे। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि ये सभी तीर्थ यात्री हरदा से भोपाल तक बस से तथा भोपाल से वायुयान द्वारा प्रयागराज की यात्रा करेंगे। हरदा से बस 3 जून को दोपहर 2 बजे रवाना होगी तथा 5 जून को दोपहर 2 बजे ये यात्री भोपाल से बस द्वारा हरदा वापस आएंगे। यात्रियों को निर्देश दिए गए हंै कि वे अपने साथ अधिकतम 15 किलो चैक इन बेग तथा 7 किलो वजन तक का हेण्ड बेग ले जा सकते है। यात्री के पास स्वयं का आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी होना अनिवार्य है। सभी चयनित यात्रियों को 3 जून को दोपहर 12 बजे तक तहसील कार्यालय परिसर हरदा में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply