Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल हरदा द्वारा मध्यप्रदेश की गौरव, कुशल महिला शासक रानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई गई। जानकारी देते हुए मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष धनसिंह पाल ने बताया कि सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात भाजपा द्वारा चलाये जा रहे विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष राजेश यादव, नगर मंत्री अश्विन गौर, जितेन्द्र कुशवाह, राजू सिंह यदुवंशी, संजय प्रजापति, विनोद गौर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply