खातेगांव क्षेत्र को बड़ी सौगात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा/खातेगांव– देवास जिले के खातेगांव तहसील क्षेत्र के लिए गुरुवार का दिन खास है। क्षेत्र की तस्वीर बदल देने वाली मां रेवा सिंचाई परियोजना को बल मिला है। क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के निरंतर प्रयास तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष रूचि से यह संभव हुआ है। करीब साढ़े 5 सौ करोड़ लागत की परियोजना की डीपीआर बन चुकी है। इसके बाद परियोजना को गति मिलने की उम्मीद जागी है। परियोजना के मूर्तरूप लेने पर हजारों किसानो को लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार 546 करोड़ की मां रेवा सिंचाई परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसी के साथ जल्द ही भूमिपूजन कार्यक्रम की बात कही जा रही है। परियोजना अंतर्गत रवलास से लेकर सगोदा, पीपलकोटा से लेकर कन्नौद तक मां नर्मदा का जल खेतो तक पहुंचेगा। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Views Today: 2

Total Views: 572

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!