Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास मध्य प्रदेश

राजोद पुलिस ने किया बाइक चोरियों का खुलासा

2 min read
Text Size:

4 आरोपियों से 3 बाइक व 45 हजार रुपये नगद बरामद

अनोखा तीर, राजोद। गत माह 4 मई को देवास जिले के पुलिस थाना बागली के ग्राम कवड़िया निवासी फरियादी यशराज राजपूत एवं हाटपिपल्या थाने के ग्राम फांगटी निवासी कृष्ण पाल सेंधव ने अपने थानों में मोटरसायकिल हीरो स्प्लेण्डर कीमती 15 हजार रूपए व बैग में रखे नगदी करीब 1 लाख 40 हजार रुपए अज्ञात आरोपियों द्वारा चुराने की रिपोर्ट की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 379 भादवि का कायम किया था। धार एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन व एएसपी देवेन्द्र पाटीदार, एसडीओपी आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने माही डेम किनारे जंगल में झाड़ियों के पास बैठे कुछ संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पता गोविंद पिता बरदीचंद कटारा जाति भील उम्र 20 साल निवासी गंगातलाई, सुनील उर्फ सोनु पिता रमेश कटारा जाति भील उम्र 22 साल निवासी गंगातलाई, राहुल उर्फ अर्जुन पिता राधेश्याम मावी जाति भील उम्र 21 साल निवासी सातसूई एवं एक नाबालिग होना बताए। साथ ही जुर्म भी कबूल किया। इसमें उन्होंने नाबालिग द्वारा धार पेट्रोल पम्प से एक मोटर सायकल व दसई मेले से एक मोटर सायकल चुराना बताया। उनकी निशानदेही पर चोरी मोटर साईकल व नगद राशि जप्त कर 4 चोरियों का खुलासा किया। घटना में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।उनके पास से स्प्लेण्डर मोटर सायकल, नगदी 45 हजार रुपये तथा थाना अमझेरा के अपराध में एक सीडी डिलक्स मोटर सायकल, थाना कोतवाली के अपराध में हीरोहोण्डा मोटर सायकल बरामद किए। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजोद निरीक्षक रोहित कछावा, एएसआई रमेशचन्द्र नायक सउनि नंदकिशोर टण्डावी, प्रधान आरक्षक माधवसिंह वसुनिया, आरक्षक ईश्वर गरुडा, मोहित सेन, सैनिक प्रकाश बैरागी, सायबर सेल आरक्षक प्रशांत का सराहनीय योगदान रहा।

206 Views
What do you think?

Leave a Reply