Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

महिला की शिकायत पर

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नवविवाहित ने अपने सास, ससुर एवं पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता रुकसार पति इमरान की शिकायत पर पुलिस ने 498, 323, 34 एवं मध्यप्रदेश दहेज प्रतिषेध नियम की धारा 3/4 का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह 7 अगस्त 2020 को दूध डेयरी में रहने वाले इमरान खान के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसे लगभग एक महीने तक ससुराल में ठीक रखा गया। जिसके बाद से ही पति, सास एवं ससुर के द्वारा बाइक और १ लाख रुपए नगदी की डिमांड शुरू कर दी गई। इस दौरान उसने कहा कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक जो एक बेटी को देना था दे दिया। इस बात को लेकर तीनों मुझे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने लगे। वहीं सास-ससुर रोजाना दहेज के लिए ताने मारने लगे। इस दौरान घर के कामकाज के दौरान बीमार पड़ने पर कोई इलाज भी नहीं करवाया। वहीं गत 7 अप्रैल को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद उसने अपने माता-पिता को सारी बात बताई। उन्होंने भी ससुराल के लोगों को बहुत समझाया। लेकिन उन्होंने उसे साथ रखने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने अपने माता-पिता के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply