Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

जिजगांव खुर्द में पूर्णकालिक सहायक सचिव की मांग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के सभापति गौरीशंकर शर्मा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एक पत्र लिखकर ग्राम पंचायत जिजगांव खुर्द में सहायक सचिव नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस पंचायत में एक सहायक सचिव नियुक्त है। मगर वह अन्य पंचायत का कार्य संभाल रहे हैं। इससे जिजगांव खुर्द के समस्त कार्य एवं मनरेगा योजना के कार्य पूर्णत: प्रभावित हो रहे है। यहां के विकास कार्य व अन्य जरूरी काम न होने की शिकायत मुझसे ग्रामीण मेरे कार्यालय आकर करते हैं। अत: पंचायत के काम सुनियोजित ढंग से होने के लिए वर्तमान सहायक सचिव को पदस्थ करें ताकि पंचायत के कार्य सुचारू रूप से चल सके।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply