Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

प्रदर्शन…. पहलवानों के समर्थन में मशाल जुलूस

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। देश की राजधानी दिल्ली में पूरे एक महिने से धरना-आंदोलन कर रहे अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इसी क्रम में देश के विभिन्न शहरों में लोगों ने समर्थन स्वरूप प्रदर्शन किया। इसका असर हरदा में भी देखने को मिला। यहां युवाओं के दल ने वीर तेजाजी चौक से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होकर घंटाघर चौक पर पहुंचा। इससे पहले जुलूस में शामिल युवाओं ने जमकर नारेबाजी की। वहीं मामले में गंभीर आरोपों से घिरे बृजभूषण शरण सिंह के विरूद्ध कार्रवाई की मांग दोहराई। अंत में घंटाघर चौक पर युवाओं के साथ-साथ बच्चें भी शामिल हुए। इस मौके पर किसान कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सारन, केदार सिरोही, राम इनानिया, संजय खेरवा सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply