Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कमल पटेल का अनोखा 3 सूत्रीय फार्मूला….

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल अपने नए-नए नवाचारों के लिए जाने पहचाने जाते हैं। प्रदेश हो या हरदा जिला कुछ न कुछ नवाचार करना उनके मन में रहता है। कृषि विभाग में तो कई नवाचार उन्होंने किए ही है लेकिन अब पार्टी स्तर पर भी अलग अंदाज में पार्टी को जिताने, अपने बूथ को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता सम्मेलन में भोलेनाथ की शपथ करवा रहे हैं। हरदा जिले के खिरकिया के चारूवा मंडल के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने भगवान गुप्तेश्वर महादेव की शपथ दिलाते हुए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक अपने अपने बूथ को मजबूत करें। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव हो जाने तक संकल्प के साथ डटे रहना है। एक-एक घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं और कामों को लेकर अपने मतदान केंद्र के एक एक घर जाकर समझाना है और पोलिंग बूथ तक मतदाता को ले जाकर कमल का फूल खिलाना है। इस दौरान मंत्री श्री पटेल ने गौशाला में पानी की ट्यवूबेल एवं श्री गुप्तेश्वर गौशाला के प्रथम तल पर अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।

199 Views
What do you think?

Leave a Reply