Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

राष्ट्रीय जम्प रोप प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ओवरऑल चैंपियन एवं डेमो कप मैं द्वितीय स्थान पर रहा

2 min read
Text Size:

देवास- उज्जैन में आयोजित हुई  19वीं राष्ट्रीय सीनियर जम्प रोप प्रतियोगिता एवं पहली ओपन ऑल इंडिया रैंकिंग जम्प रोप कम्पिटीशन में मध्य प्रदेश सर्वाधिक पदक जीतकर बना ओवरऑल चैंपियन एवं डेमो कप में द्वितीय स्थान हासिल किया। उक्त जानकारी देते हुए जम्प रोप एसोसिएशन-मध्य प्रदेश के सचिव अबरार एहमद शेख ने बताया कि 19वीं राष्ट्रीय सीनियर जम्प रोप प्रतियोगिता एवं पहली ओपन ऑल इंडिया रैंकिंग कॉम्पिटीशन में मध्य प्रदेश से 50 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें  देवास के 19 खिलाड़ी शामिल थे ।

प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया वही दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ एवं तृतीय स्थान पर हरियाणा रहा वही डेमो कप में छत्तीसगढ़ प्रथम मध्यप्रदेश द्वितीय एवं महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर रहा । प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत से 15 राज्यों के लगभग 350 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। देवास के खिलाडिय़ों का रहा शानदार प्रदर्शन देवास के खिलाडिय़ों ने 19 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक एवं 4 कांस्य पदक सहित कुल 32 पदक जीतकर मध्य प्रदेश को ओवरऑल चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के कोच सुशील सोनोने थे ।

देवास के इन खिलाडिय़ों ने जीते पदक

बालिका वर्ग में मानवी मजूमदार एक स्वर्ण एक रजत पदक, लक्षिता लष्करी एक रजत एक कांस्य पदक, दिव्यांशी दीक्षित एक रजत एक कांस्य पदक, श्रुतिका जसोनिया एक स्वर्ण एक रजत पदक, सिमरन छाबरिया एक कांस्य पदक, तनिष्का राव दो स्वर्ण पदक, शीतल परमार एक स्वर्ण एक कांस्य से पदक, तनुश्री दुबे दो स्वर्ण पदक, मंतशा शेख दो स्वर्ण पदक, ऐश्वर्या सेंगर दो स्वर्ण पदक,
बालक वर्ग में अदवे त्यागी एक स्वर्ण एक रजत पदक, स्वराज पाटिल दो स्वर्ण पदक, आयुष परमार एक रजत पदक, आदित्य मालवीय एक स्वर्ण एक रजत पदक, आयुष्मान कौशल दो स्वर्ण पदक, गौतम ठाकुर एक स्वर्ण एक रजत पदक, परम श्रीवास्तव एक रजत पदक, दिव्या गुप्ता एक स्वर्ण पदक जीते, निखिल हारोड़े का प्रदर्शन सराहनीय रहा ।
देवास आगमन पर खिलाडिय़ों का स्वागत देवास जिला जंप रोप एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस, पार्षद गणेश पटेल, भाजयुमो अध्यक्ष राम सोनी के द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। खिलाडिय़ों को देवास विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार, पूर्व सभापति अंसार अहमद, अली खान, अमन सोलंकी, अभय श्रीवास, संदीप जाधव आदि ने शुभकामनाएं दी।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply