अब रेलकर्मियों को उपचार हेतु दिल्ली मुंबई जाने की जरूरत नहीं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, जबलपुर। केन्द्रीय चिकित्सालय पश्चिम मध्य रेलवे के चिकित्सकों ने पहली बार जबलपुर में घुटने का प्रत्यारोपण करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अभी तक रेलकर्मियों को घुटनों के प्रत्यार्पण संबंधी ईलाज के लिए जगजीवन राम हास्पीटल मुंबई या नार्दर्न रेलवे सेंट्रल हास्पीटल नई दिल्ली रैफर किया जाता था, अब पश्चिम मध्य रेलवे के वर्कशॉप, डीजल शेड, इलेक्ट्रिक लोको शेड, मुख्यालय में कार्यरत, जबलपुर मंडल और भोपाल या कोटा मंडल में कार्यरत रेल कर्मचारियों और रेल अधिकारियों के घुटने के प्रत्यार्पण की सुविधा केंद्रीय चिकित्सालय जबलपुर में ही मिलने लगेगी। पश्चिम मध्य रेलवे में पहली बार एक 67 वर्षीय महिला के घुटने का प्रत्यार्पण रेलवे चिकित्सालय में किया गया, इसी तरह एक 49 वर्षीय महिला की ओवेरियन कैंसर गांठ का सफलतापूर्वक ऑपरेशन भी किया गया। इस सफलता पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉक्टर एस के श्रीवास्तव, एडीशनल सीएमडी डॉक्टर आशुतोष गर्ग ने समस्त चिकित्सा विभाग के डॉक्टर्स को एवं चिकित्साकर्मियों को बधाई दी है। रेलवे मुख्यालय जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 25 मई को श्रीमती चन्द्रवती, उम्र 67 वर्ष का घुटने का प्रत्यारोपण सफलता पूर्वक किया गया। इसी तरह श्रीमती अनिता उम्र 49 वर्ष का 5 किलोग्राम ओवेरियन कैंसर गांठ का ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। उक्त ऑपरेशन टीम में डॉ.जितेन्द्र परयानी मानसेवी कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ.मीनल वर्मा सहायक मण्डल चिकित्सा अधिकारी, मानसेवी अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.स्कंद बेहरे एवं डॉ.अक्षय त्रिवेदी सीएमपी, अस्थि रोग, डॉ.सनी भसीन निश्चेतना विशेषज्ञ एवं श्रीमती वेरोनिका हैण्ड्रिक्स, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, ओटी, श्रीमती ऋतु साहू, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, श्रीमती मोनिका पाटिल, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक एवं अन्य ओटी स्टॉफ शामिल थे।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!