Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का ध्यान रखें, समय पर करें कार्य पूर्ण

2 min read
Text Size:

खंडवा- भाजपा परिषद के चलते लगातार शहर में विकास व निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से जहां शहर के अनेक वार्डों में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण प्रगति पर है, वही स्विमिंग पूल के कार्य में भी तेजी आई है और उच्च क्वालिटी के साथ स्विमिंग पूल की सौगात शहरवासियों आने दिनों में निगम देने जा रहा है। इसी तरह सिविल लाइन झोन कार्यालय के सामने वीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने का भी किया जा रहा है। साथ ही शहर में करोड़ों रुपए के विकास और निर्माण कार्य निगम प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे हैं।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों एवं नवीन कार्यों को लेकर शनिवार निगम सभागृह में महापौर अमृता अमर यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में  महापौर अमृता यादव ने ट्रांसपोर्ट नगर, स्विमिंग पूल, नागचुन तालाब गार्डन, शॉपिंग कांप्लेक्स, सड़कों के निर्माण, अटल जी एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पर चल रहे कार्यों को लेकर बिंदुवार संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। महापौर अमृता यादव ने आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों से कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे उन्हें समय सीमा पूर्ण करने के प्रयास करें और उनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे ताकि कोई शिकायत हम तक न पहुंचे।

साथ ही जहां भी निर्माण कार्य किए चल रहे हैं वहां संबंधित इंजीनियर समय-समय पर पहुंचकर देखें कि ठेकेदार सही तरीके व गुणवत्ता पूर्ण कार्य कर रहा है या नहीं। महापौर ने कहा वर्षा के पूर्व नालों की सफाई व उनके निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाए। शहर में जल व्यवस्था पर भी नजर रखते हुए जल प्रदाय सुचारु रुप से किया जाए।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply