Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज की बैठक शनिवार शाम को जैसानी हॉल में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने की। इस दौरान आगामी 4 जून को भोपाल में होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ब्राह्मण महाकुंभ की तैयारी को लेकर दायित्व सौंपे गए। बैठक में ब्राह्मण महाकुंभ हुंकार रैली जिला प्रभारी सुधीर शर्मा, सह प्रभारी संदीप पुरोहित एवं सिद्धांत तिवारी को बनाया गया। वहीं सर्व ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष गजानंद डाले ने परशुराम जन्मोत्सव में आय व्यय का ब्यौरा दिया। इस दौरान ब्राह्मण महाकुंभ प्रभारी सुधीर शर्मा ने 11 सूत्रीय मांगो के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। बैठक का संचालन महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। आभार पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने माना। इस दौरान संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, चंद्रकांत शुक्ला, डॉ.एलएन पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, बद्रीप्रसाद जोशी, नारायण उपाध्याय, गोपाल शुक्ला, प्रदीप पटेल, नितेश बादर, उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, शांति जैसानी, दीपक शुक्ला, संजय दुबे उपस्थित थे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply