Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। देवीधाम सलकनपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव में भाग लेने के लिए नागरिक ऑनलाइन पंजीयन के अतिरिक्त व्हॉट्सएप से भी पंजीयन कर सकते है। पंजीयन की अंतिम तारीख 27 मई है। प्रतियोगिताओं में पंजीयन के लिए व्हॉट्सएप नंबर 9303628757 पर निर्धारित क्रम में जानकारी भेज कर पंजीयन करा सकते है। व्हॉट्सएप पर प्रतियोगिता में आवेदन के लिए आवेदक का पूरा नाम, पिता अथवा पति का नाम, लिंग, उम्र, मोबाइल नंबर, आवेदक का पता वार्ड, ग्राम पंचायत, शहरी अथवा ग्रामीण, ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र का नाम, जिला तथा प्रतियोगिता में गु्रप के कुल सदस्यों की जानकारी दर्ज करना होगी। देवी लोक महोत्सव में 29 मई को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कलश एवं पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार, तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। इसी तरह मिट्टी के दीए सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय 21 हजार, तृतीय 11 हजार एवं 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। देवीलोक महोत्सव में महिला भजन मंडल द्वारा भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख 51 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार १ लाख रूपए, तृतीय पुरस्कार 51 हजार एवं 50 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। देवीलोक महोत्सव में 6 से 12 वर्ष की बालिकाओं एवं 12 से 18 वर्ष की बालिकाओं के लिए माता का श्रंगार प्रतियोगिता अलग-अलग आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय एवं 21 हजार तथा तृतीय पुरस्कार 11 हजार एवं सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के पश्चात 51000 दीपक का प्रज्ज्वलन किया जाएगा।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply