Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

घर में घुसकर दिन दहाड़े चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातो की रोकथाम को लेकर पुलिस सक्रिय हो चुकी है ।हाल ही में पुलिस ने दिन दहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है । उलेखनीय है की कुछ दिन पहले ही आदर्श नगर कालोनी निवासी भाजपा नेता असल खान के घर दिन दहाड़े दोपहर करीब 4:30 बजे एक अज्ञात चोर घर से करीब 6 हजार रुपए लेकर रफुचक्रर हो गया था।जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने स्थानीय थाने पर दर्ज करवाई थी ।जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोर की तलाश में अपने सूचना तंत्र मजबूत कर दिए थे ।जिसके तहत अज्ञात युवक को खोज निकाला।जिसकी जानकारी देते हुए एएसआई एल एन बढ़ोदिया ने बताया की आदर्श नगर कालोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला पास ही के गांव लिंबी बुजुर्ग का रहने वाला था ।जिसका नाम अजय पिता सत्यनारायण जाट उम्र 29 है ।जिसे पुलिस ने गुरुवार सुबह उसके ही घर से गिरफ्तार किया ।जिसके बाद उसे न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया ।

नशे की हालत में चोरी की वारदात को दिया अंजाम —–

पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया की जब हमने आरोपी से घटना के पीछे की जानकारी चाही। तो उसने बताया की मेने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया ।जबकि पुलिस ने आरोपित से सात हजार रुपए भी बरामद किए है ।उल्लेखनीय है की नगर में नशा खोरी काफी हद तक बढ़ चुका है ।जिस पर अंकुश लगाना अब बेहद जरूरी है ताकि आगे ऐसी कोई अप्रिय घटना घटित नही हो ।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply