Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

जिला न्यायालय में अभिभाषकों का किया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

1 min read
Text Size:

देवास- जिला न्यायालय देवास में अभिभाषक संघ के समस्त अधिवक्ताओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन जिला अस्पताल द्वारा रखा गया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि प्रात: 10.30 बजे शुरू हुए शिविर में अभिभाषक संघ सहित जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

मेडीकल विशेषज्ञ डॉ. बी.आर. शुक्ला, मेल नर्स पवन यादव, लेब टैक्नीशियन कृष्णा भास्कर ने अभिभाषकों का सीबीसी, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, एच बी ए 1 सी, टी 3 टी 4 टी एस एच, विटामिन बी 12, सीआरपी, रूमेटिंग फैक्टर, विटामिन डी आदि जाँच का नि:शुल्क परीक्षण किया।

साथ ही जाँच की रिपोर्ट भी तुरंत अभिभाषकों को दी गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, पुस्तकालय सचिव लोकेन्द्र शुक्ला, सहसचिव निलेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने दी।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply