Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

क्लस्टर के्रडिट कैम्प में 9.94 लाख की सहायता राशि का वितरण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम मांगरूल में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के 13 प्रकरणों में 9.94 लाख की सहायता राशि वितरित की गई। शिविर में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 8 प्रकरणों में 80 हजार, पशुपालन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 2 प्रकरणों में 1.65 लाख तथा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 3 प्रकरणों में कुल 7.49 लाख रुपए वितरित किए गए। शिविर में 27 प्रकरणों में राशि 34.71 लाख के प्रकरण स्वीकृत किए गए। तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत कुल 46.98 लाख के 48 प्रकरण तैयार कराए गए। महाप्रबन्धक श्री उइके ने बताया कि शिविर में हितग्राहियों को वित्तीय साक्षरता के संबंध में जानकारी दी गई।

235 Views
What do you think?

Leave a Reply