Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

महर्षि ज्ञानपीठ के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा १०-वीं एवं १२वीं बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें महषि ज्ञान पीठ स्कूल हरदा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा दसवीं में 30 विद्यार्थियों में से 29 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में 39 विद्यार्थियों में से 29 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं 10 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम का मुख्य कारण संस्था में स्कूल के साथ-साथ प्रतिदिन 2 घंटे एक्सट्रा क्लास लगती है। स्कूल समय में अतिरिक्त क्लास का भी टाइम टेबल बना है, जिससे बच्चों का प्रतिदिन 6 पीरियड में पढ़ाई होती है। उसी दिन एक्स्ट्रा क्लास में रिवीजन और परीक्षा की तैयारी भी हो जाती है। इसी कारण संस्था का परीक्षा परिणाम लगातार शत प्रतिशत आ रहा है।

167 Views
What do you think?

Leave a Reply