अनोखा तीर, हरदा। माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा गुरुवार को कक्षा १०वीं एवं 1२वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन की कामर्स संकाय की छात्रा प्रियंका संजय बांके ने 94.2 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान एवं छात्रा श्रुति राजेश गुर्जर कामर्स संकाय ने 94 प्रतिशत अंको के साथ दसवां स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। स्कूल की कक्षा 12वीं का परिणाम 90 प्रतिशत एवं दसवीं का 88 प्रतिशत रहा। कक्षा 12 वीं गणित संकाय में कुलसुम नाज मेहफूज आलम अंसारी ने 87.8 प्रतिशत, ऋतिका चमन अग्रवाल ने 87.2 प्रतिशत, इशिता अजय जायसवाल ने 74.4 प्रतिशत, राजनंदिनी गयाप्रसाद सेजकर ने 71.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जीव विज्ञान संकाय में श्रुति मनीष शर्मा ने 84.8 प्रतिशत, प्राची गोविंद जाट ने 83 प्रतिशत, वेदांत मनीष अग्रवाल ने 76.2 प्रतिशत, दर्शिल संजय जैन ने 71.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में प्रियंवदा मुरलीधर मूंदड़ा ने 87.2 प्रतिशत, शुभ सिंहल गिरीश सिंहल ने 82.6 प्रतिशत, सोनू राम नारायण विश्वकर्मा ने 81.8 प्रतिशत, महिमा ममलेश शर्मा ने 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा दसवीं में छात्र सागर राम शंकर टाले ने 87 प्रतिशत, नंदिनी लक्ष्मीनारायण राठौर ने 83.8 प्रतिशत, छात्र प्रियांशु प्रमोद सोनी ने 82 प्रतिशत, छात्रा खुशी हरेराम पुनासे ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। स्कूल संचालक गिरीश सिंहल, श्रीमती अभिलाषा सिंहल, प्राचार्या श्रीमती वीणा जैन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Views Today: 2
Total Views: 294

