कन्नौद ने एक बार फिर प्रदेश में बाजी मारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, कन्नौद। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी कंचन पिता दिनेशचंद्र बड़ोदिया ने गृह विज्ञान में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया। आपको बता दें कि कुमारी कंचन बड़ोदिया अजजा वर्ग से होकर बावड़ी खेड़ा के समीप छोटे से गांव दावद की निवासी है। कंचन बडोदिया के गृह विज्ञान विषय में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गुरु दत्त शर्मा, संस्था प्राचार्य रामभरोस परमार, गृह विज्ञान की शिक्षिका रीना मिश्रा, सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश डाबी, लखन सोलंकी, हरिओम पंचोली, तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए कंचन बड़ोदिया के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Views Today: 2

Total Views: 164

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!