Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम उड़ा में भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला हरदा की बैठक आयोजित की गई। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनसुख लोहाना ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व सरपंच चंद्रशेखर रघुवंशी के निवास स्थान ग्राम ऊड़ा में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। श्री लोहाना ने उपस्थितजनो से आव्हान किया कि हमें प्रत्येक बूथ पर जाकर केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर जनता के बीच जाना होगा और पार्टी को प्रचंड विजयश्री दिलाने के लिए हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करना होगा। भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला हरदा के सहसंयोजक ठाकुरलाल हुरमाले ने कहा कि देश के युवाओं को इतिहास की जानकारी होना चाहिए। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र जैन, विधानसभा विस्तारक आशीष सोलंकी, नपा उपाध्यक्ष अंशुल गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन हरदा नगर मंडल महामंत्री अजय शर्मा ने किया एवं अंत में आभार चंद्रशेखर रघुवंशी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सदस्य योगेश शर्मा, अरूण दुगाया, इमरतलाल बटाने, विकास रघुवंशी, राजा झुरिया, एवं सौरभ बांके सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply