अधिक भार क्षमता का बन रहा नर्मदा पुल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग 59-ए पर निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। इस पर हंडिया-नेमावर के बीच विशाल पुल का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य की गति देखते हुए लगता है कि यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो यह पुल इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस पुल का निर्माण अदाणी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस पुल की लंबाई 720 मीटर, चौड़ाई 25 मीटर और ऊंचाई 24 मीटर होगी। इसके लिए हर 40 मीटर के अंतराल पर गोलाकार 18 पिलर्स बनाए जा रहे हैं। जो लगभग सभी पूर्ण होने के कगार पर हैं। शीघ्र ही इस पर छत डालने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद जरूरी कार्य और जांच के बाद यह पुल आवागमन के योग्य हो जाएगा। कंपनी की ओर से काम देख रहे इंजीनियर्स का कहना है कि यह पुल अधिक हाई सस्पेंसन वाला होगा। इस पर फोर-लेन के अधिक भार क्षमता वाले सैकड़ों वाहन प्रतिदिन गुजर सकेंगे, और पुल में जरा भी कंपन नहीं आएगा। उन्होंने संभावना जताई कि वर्ष 2023 के अक्टूबर- नवंबर माह तक इसके पूर्ण होने की संभावना है।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!