Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

महिला बाल विकास विभाग की बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय अभिसरण समिति, जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत गठित टॉस्क फोर्स समिति एवं वन स्टॉप सेन्टर अंतर्गत गठित समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया व जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह तथा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र साकल्ले भी उपस्थित थे। अभिसरण समिति के तहत अपर कलेक्टर द्वारा आंगनवाड़ी भवन निर्माण पर समीक्षा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत समीक्षा, लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत समीक्षा, लाड़ली बहना योजना की समीक्षा की गई।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply