Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

तजपुरा में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा गुरूवार को विकासखण्ड टिमरनी के ग्राम तजपुरा में क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हरदा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के कुल 14 प्रकरणों में 40.75 लाख रूपये की सहायता राशि वितरित की गई। शिविर में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 3 प्रकरणों में कुल 21.80 लाख रूपये, समुह बैंक लिंकेज योजना के तहत 2 प्रकरणों में कुल 3.91 लाख रूपये, पशु पालन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1 प्रकरण में 1.75 लाख रूपये, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 2 प्रकरणों में कुल 8 लाख रूपये, मुद्रा लोन के तहत 1 प्रकरण में 4.50 लाख रूपये तथा पीएम स्वनिधि योजना के तहत 5 प्रकरणों में 80 हजार रूपये की सहायता राशि वितरित की गई। शिविर में कुल 29 प्रकरणों में कुल राशि 51.67 लाख रूपये के प्रकरण स्वीकृत किए गए तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत कुल 80.46 लाख रूपये के 43 प्रकरण तैयार कराए गए।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply