विकास पवार बड़वाह – बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर गुरुवार शाम को भाजपा नगर मंडल ने नर्मदा रोड स्थित निजी स्कूल में शहरभर के भाजपा कार्यकर्ताओं का सामूहिक सम्मेलन आयोजित किया। जहा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों के बारे में विस्तार से बताया गया ।साथ ही चुनावी रणभेरी में विजयी होने का मूल मंत्र दिया।इस मौके पर विधायक सचिन बिरला ने कहा कि गुजरात मॉडल की तरह प्रदेश सहित बड़वाह विधानसभा में भी भाजपा आगामी होने वाला चुनाव लड़ेगी।लक्ष्य बूथ जीता-चुनाव जीता रहेगा। कार्यकर्ताओं को जोश दिलाते हुए कहा कि मैदानी रुप से सक्रिय हो जाए। चुनावी तैयारियों में जी-जान से जुट जाए। टिकट किसे भी मिले,उम्मीदवार सिर्फ कमल का फूल रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता और पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चलचित्र के समक्ष माल्यार्पण-दीप प्रज्वलन के साथ की। नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर द्वारा उपस्थितजनों को शपथ दिलाते हुए बूथ विजय के लिए संकल्पित किया। विधानसभा के चुनाव प्रभारी लादूराम साहू ने अभियान से सबंधित विस्तार से जानकारी दी और कहा कि केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचाएं। सबका साथ सबका विकास नारे को बुलंद करें।वार्डो में अधिक प्रचार- प्रसार करें। उन्हें बताएं कांग्रेस ने क्या किया और भाजपा ने गरीब तबके व जरूरतमंदों की तस्वीर बदलने के लिए किस तरह कमाल किया। यह सब आमजन को समझाएं और बताएं। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता प्रभु दयाल राठौड़,पूर्व विधायक हितेन्द्र सिंह सोलंकी,नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मंचासीन थे। संचालन मंडल उपाध्यक्ष महेद्र अमई ने किया तथा आभार मंडल महामंत्री रवि एरन ने माना। सम्मेलन के दौरान खेल प्रतियोगिता भी हुई। कबड्डी में कार्यकर्ताओं की दो अलग-अलग टीम बनी। कबड्डी- कबड्डी करते खेलते हुए नजर आए। मुकाबला रोमांचक रहा।
सचिन को लेकर आए हैं, अब कमल का फूल मुरझाना नहीं चाहिए——
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा कि हर वार्ड में बूथ प्रमुख को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपने वार्ड में घर-घर जाने की आवश्यकता है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी का प्रत्याशी तय हो चुका है। हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है, जिसे जीताना हमारा सबका कर्तव्य है। बूथ पर होने वाले इस कार्य के बाद कोई भी ताकत हमे हरा नही सकती है।और कमल का फूल खिलेगा तो आप सबके चेहरे खिलेगे और कमल का फूल मुरझाएगा तो आप सबके चेहरे मुरझाएंगें।हमने पिछले चुनाव में देखा था। किसने काम किया और किसने नही । मनमुटाव के चलते हार का मुंह देखना पड़ा। सचिन बिरला को भाजपा में लेकर आए है। और अब कमल का फूल मुरझाए नही हम सबको मिलकर ऐसा प्रयास करना है।
परस्पर समन्वय बना तो जीत जाएंगे चुनाव—–
सम्मेलन को नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने भी संबोधित किया। और पूर्व में हुए चुनाव में देखी गई गुटबाजी से परे हटकर संगठन का काम करने का सुझाव दिया। जायसवाल ने कहा कि बूथ पर तो कार्यकर्ता जी जान लगा देंगे। लेकिन सबसे पहले वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक के बीच की दुरिया कम हो जाए। परस्पर समन्वय बन जाए। तो यूं ही चुनाव में कमल का फूल खिल जाएगा। अक्सर देखा गया है कि गुटबाजी के कारण ही चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। कार्यकर्ताओं को कहा कि हर तीन घर का लक्ष्य बनाएं। और निर्धारित करें कि उन्हें भाजपा में वोट डालने के लिए कैसे प्रेरित किया जाए । इसी पर काम करें। चुनाव जीतने में आसानी होगी।उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अंतिम केवट ने दी ।
Views Today: 2
Total Views: 36