क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने की सासंद सिंह से मुलाकात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्रतिनिधि मंडल ने की सासंद सिंह से मुलाकात, कहा ग्राम झालौन से पथरई मार्ग का अपूर्ण कार्य पूरा कराने दिया आवेदन ।

सेमरी हरचंद – क्षेत्र की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने नर्मदापुरम नरसिंहपुर के क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत करोडो रूपये की राशि खर्च कर बनी सड़क ग्राम पंचायत झालौन से ग्राम पंचायत पथरई पहुंच मार्ग जो कि सोहागपुर विधानसभा का निर्माण कार्य लग भग 6, 7 वर्ष पूर्व किया गया है परंतु यह मार्ग ग्राम झालौन के पास रेलवे लाइन के नीचे से मारू नदी से होकर गुजरता है कार्य एजेंसी द्वारा रेलवे पुल के दोनों तरफ 100, 100 फिट रेलवे की जमीन होने के कारण निर्माण कार्य नहीं किया गया सैनिक नानक राऊत ने आवेदन देकर क्षेत्रीय सांसद उदय प्रताप सिंह को विस्तृत जानकारी देकर अवगत कराया गया है कि इस रास्ते से आवागमन करने वाले ग्राम जमुनिया, झालौन्, पथरई, परसबाड़ा, सांकई, काजरी, उर्दोन, बोरी, बिरजी खापा, कामती, टेकापार शिंगबाड़ा, मल्लु पुरा जैसे कई गांव के लोगो को सेमरी हरचंद बाजार, अस्पताल, स्कूल, अनाज मंडी, कृषि कार्य करने आना जाना करते हैं ग्राम के प्रतिनिधी मेंन नानक राऊत, श्याम महाराज वैष्णव, पंचम सिंह पटेल,मानसिंह राऊत, प्रदीप बैंकर, उमेश राऊत, गोपाल पटेल, प्रमोद खाजड़ , रामेश्वर मकारे,प्रीतम बिसोटीया,कनैया राऊत, पप्पू सराठे ,विशाल ठाकुर, भीम पटेल आदि ग्रामीणों ने सांसद उदय प्रताप सिंह से की मुलाकात कर समस्या के समाधान करने की बात करें जिससे ग्रामीणों को होने वाली असुविधा न हों।

बरसात में मारू नदी से निकलने में ग्रामीणों को परेशानी, होती है कई दुर्घटना

ज्ञात हो कि ग्राम झालौन से गुजरने वाली मारू नदी रेलवे पुल के नीचे से गुजरती है बाढ़ के पानी से नदी में कटाव होने के कारण यहां से कई गांवों के लोगों को आवागमन मैं परेशानियां आती हैं हर बार बारिश के समय इस नदी के पुल में कई दुर्घटनाएं सामने आती है जिनकी प्रतिवर्ष अखबारों में खबर भी प्रकाशित होती है नदी पार करते समय लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं और अपने दो पहिया वाहन सहित नदी में गिर जाते हैं। कई गांव के लोगों को नदी का बाढ़ आ जाने के कारण 20 को 25 किलोमीटर का रास्ता तय कर अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। यहां से पास मे दोनों साइड रेलवे लाइन पर कोई रेलवे फाटक नहीं है रेलवे फाटक भेजो डोंगरा के पास है जहां से आने वाले लोगों को बहुत लंबा सफर तय करना पड़ता है।

204 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!