मुक पशु जो बोल नहीं सकता उनकी चिंता भी सरकार ने की है- विधायक आशीष शर्मा

खातेगांव। मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना 1962 चलित पशु चिकित्सा इकाई का लोकार्पण खातेगांव पशु चिकित्सालय परिसर में विधायक आशीष शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल, अर्जुन पवार, अंतोदय समिति के अध्यक्ष शेखर अग्रवाल सहित नगर परिषद के पार्षद गण एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं अनेक जनप्रतिनिधि मंचासीन थे। सर्वप्रथम पशु चिकित्सा विभाग के डॉ रितु कोठे बीईओ, पवन तिवारी, देवेंद्र बड़जात्या, बलराम यादव, आर एस यादव, संतोष चावरे, बृजमोहन यादव, डॉक्टर लोकेश लोवंशी, ललित गुर्जर सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो ने अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत व साफा बांधकरअभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुये पशुपालन से खुशहाली सरकार बनी सहभागी गौ रक्षा के लिए 406 चलित पशु चिकित्सा इकाइयों का गत दिनों लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने किया जिस प्रकार मानव के इलाज के लिए एंबुलेंस है उसी प्रकार बीमार पशुओं के उपचार के लिए चलीत एंबुलेंस कार्य करेगी। गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयास मध्य प्रदेश की सरकार केंद्र की सरकार लगातार कर रही है। आसपास के बीमार पशुओं को उपचार तुरंत मिलेगा, पशु जो बोल नहीं सकता उनकी चिंता भी सरकार ने की है उनके उचित इलाज के लिए चलित एंबुलेंस प्रदेश में कार्य कर रही है उसी श्रंखला में खातेगांव विधानसभा में भी चलित एंबुलेंस गौ रक्षा के लिए प्राप्त हुई है। आज विधिवत हरी झंडी दिखाकर इस पशु चिकित्सालय चलित एंबुलेंस का शुभारंभ विधायक आशीष शर्मा ने विधिवत पूजन किया एवं ड्राइवर का तिलक लगाकर पुष्प माला से सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया खातेगांव क्षेत्र के पशुधन की सुरक्षा के लिए सरकार का यह उचित कदम निश्चित ही पशुओं के उपचार में सहायक सिद्ध होगा। उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार पशु चिकित्सक पवन तिवारी ने माना। बड़ी संख्या में गणमान्य जन किसान भाई कार्यक्रम में शामिल हुए।

