Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

आधे-अधूरे गिरदावरी सारा एप पर कैसे हो काम

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। राजस्व विभाग द्वारा फसल गिरदावरी सारा एप पर फसल की जानकारी दर्ज करने का प्लान अव्यवस्था के कारण मैदानी अमले के लिए नया सिरदर्द बन गया है। विभाग द्वारा बनाए गए इस आधे-अधूरे गिरदावरी सारा एप पर काम करना काफी मुश्किल है। न तो यह समय पर डाउनलोड हो पाता है और न ही समय से उसमें जानकारी फीड हो पाती है। उन्हें भरी धूप में फील्ड पहुंचकर मूंग फसल की जानकारी दर्ज करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है समस्या-

जानकारी के मुताबिक बीते दो दिन से सारा एप चल नही रहा है। वहीं गिरदावरी की समय सीमा भी निकलती जा रही है। राजस्व विभाग में मोबाइल एप के माध्यम से काम किया जा रहा है। मगर बिना परीक्षण के लागू किए गए एप पर आए दिन परेशानी आती है। इस कारण उनका कार्य समय-सीमा में नहीं हो पा रहा है। इससे पटवारी और किसान दोनों परेशान हो रहे हैं।

समय पर काम न होने से सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें

गिरदावरी का काम देख रहे पटवारियों का कहना है कि इस एप को बार-बार अपडेट किया जा रहा है। इससे काफी समस्या सामने आ रही है। हमारे द्वारा काम करने के बावजूद समय पर एंट्री नहीं हो पाती। इससे हमारा काम तो पिछड़ता ही है साथ में किसानों को भी कई समस्याएं सामने आती हैं। इससे किसान भाई नाराज होते हैं। इस कारण उनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें भी की जाती हैं। हम चाहते हैं कि एक बार साफ्टवेयर को सही ढंग से अपडेट करके दे दिया जाए ताकि मैदानी अमला फील्ड में उचित ढंग से कार्य कर सके।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply