19 मई को मनेगी शनि जयंती, होगा महापूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्वग्रहों में सर्वोपरि, न्यायाधिकारी व कर्मफल दाता शनिदेव की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर स्थानीय नदीघाट स्थित शनि मंदिर में महापूजन और महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। नदीघाट स्थित नवग्रह शनिमंदिर समिति की ओर से अर्जुन धमनानी ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 19 मई शुक्रवार को प्रात: 7 बजे मंदिर में शनिदेव का तेल से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 9 बजे पूजन और हवन होगा। समिति द्वारा दोपहर 12 बजे महाआरती कर महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को 7 बजे महाआरती होगी। मंदिर समिति ने सभी भक्तजनों से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया है।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!