Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

नौतपा से पहले ही तप गया मौसम

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हर साल विक्रम संवत के ज्येष्ठ मास में ग्रीष्म ऋतु के दौरान नौतपा की शुरूआत होती है। इसमें नौ दिन सूरज के तेवर तीखे हो जाते हैं। वहीं आगे के नौ दिन गर्मी के उतार वाले होते हैं। हिंदू मान्यता के मुताबिक जब सूर्यदेव चंद्रमा के नक्षत्र यानी रोहिणी में प्रवेश करते हैं, तब से नौतपा आरंभ होता है। इस दौरान सूरज की किरणें धरती पर लंबवत होने से गर्मी का अहसास बढ़ जाता है। मगर बीते कुछ वर्षों यह देखने में आ रहा है कि मौसम रोहिणी लगने के पूर्व ही काफी तप जाता है और नौतपा में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिल जाती है। बीते तीन-चार दिनों से बढ़ती गर्मी और उमस इसी बात का संकेत है कि इस बार भी नौतपा के बीच आंधी-बादल बारिश की स्थिति देखने को मिल सकती है। रविवार को ही यहां तापमापी का पारा 43 पर था। इसके पूर्व भी 40-41 के आसपास रहा है। सोमवार को भी यह 41 डिग्री पर स्थिर रहा। शाम के समय भी तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी हुई। इस कारण रोहिणी नक्षत्र में 15 दिन के लिए इस बार नौतपा में तेज गर्मी रहेगी या बादल बारिश की स्थिति बनेगी। यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है। मौसम विभाग का भी ऐसा अनुमान है कि इस बार नौतपा में बहुत अधिक गर्मी नहीं रहेगी। बीच में बादल और बारिश की स्थिति भी बनेगी।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply