Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

पेड़ीघाट पर अविलंब लगाएं संकेतक बोर्ड

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। एक दिन पहले शहर की अजनाल नदी के पेड़ीघाट पर 3 लड़कों की पानी डूबने असमय मृत्यु पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं वाउर् क्रमांक 21 की भाजपा पार्षद अनिता संतोष अग्रवाल ने गहरा दुख प्रकट किया है। साथ ही ऐसे विषम समय पर उनके परिवारजनों को हिम्मत व संबल मिलें, इसके लिये मोर्चा की पदाधिकारी व सदस्यों ने संयुक्त रूप से प्रार्थना की है। वहीं इस संबंध में मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल ने मुख्य नपा अधिकारी जीके यादव को एक पत्र लिखा है। जिसके माध्यम से अजनाल के पेड़ीघाट पर सुरक्षा के लिहाज से अविलंब संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है। साथ ही उस बोर्ड पर स्पष्ट रूप से चेतावनी लिखने की बात कही है, ताकि लोग उसे पढ़कर सावधान रहें। इसके अलावा समय-समय पर मॉनीटरिंग भी कराई जाएं। इस दौरान घाट पर छोटे बच्चें दिखाई देने पर उन्हें नदी में नहाने के लिए मना करने के साथ-साथ उन्हें घटनाओं के बारे में बताकर जागरूक किया जाएं। तब कहीं जाकर ऐसी घटनाओं पर अंकुश की उम्मीद की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि बीतें एक महिने में ऐसी 3 घटनाओं में 8 कम उम्र के बच्चें अपनी जान गंवा चुके हैं।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply