Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

एलबीएस कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय हरदा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्लेसमेन्ट पार्टनर के रूप में फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल हरदा, महर्षि कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा, शांति निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल छीपाबड़, सियोनरे इंटरनेशनल स्कूल छीपाबड़, मां शारदा विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल हरदा, वनस्थली एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा, तक्षशिला हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा, सनराइज हायर सेकेंडरी स्कूल टिमरनी, डेली पब्लिक स्कूल सोडलपुर, पुष्पदीप हायर सेकेंडरी स्कूल खातेगांव एवं पुष्पदीप महाविद्यालय खातेगांव, ज्ञान गंगा हायर सेकंडरी स्कूल हरदा एवं मां शारदा विद्यापीठ हायर सेकंडरी स्कूल हरदा के प्रतिनिधिमंडल द्वारा छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया। जिसके अंतर्गत कुल 154 विद्यार्थियों द्वारा पंजीयन किया गया, चयन प्रक्रिया में 100 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें लगभग 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को संस्थाओं द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राजीव खरे द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि आप सभी के करियर की एक नई शुरुआत हुई है। लगन एवं निष्ठापूर्वक कार्य कर अपना, परिवार और महाविद्यालय का नाम रौशन करें। कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी निदेशिका डॉ.क्षमा खरे, उपप्राचार्य संजय भार्गव एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply