Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण का शुभारम्भ  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा व नगरपालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल के साथ पौधरोपण कर मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। उन्होने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में जनसेवा मित्रों को लाडली बहना योजना के पंजीयन में सराहनीय कार्य के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

308 Views
What do you think?

Leave a Reply