Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

खुशियों की दास्तां

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराते हैं। इन ग्राम चौपालों में विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देते हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री गर्ग ने बुधवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्राम कुकरावद में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्राम चौपाल में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने गांव की बालिका कु. माही पुत्री माखन को लाडली लक्ष्मी योजना का आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि बालिका का जन्म गत 14 फरवरी 2023 को हुआ था। लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने से बालिका जब कक्षा 6 में प्रवेश लेगी तब उसे 2 हजार रूपये कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर 4 हजार कक्षा 11वीं में 6 हजार और 12वीं में प्रवेश लेने पर 6 हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे। इसके साथ ही स्नातक स्तर पर अध्ययन करने के दौरान 2 वर्षों में 25 हजार की आर्थिक मदद भी बालिका को मिलेगी और 21 वर्ष पूर्ण करने पर बालिका को 1 लाख रूपये भुगतान किए जाएंगे। आश्वासन प्रमाण-पत्र पाकर माही के माता पिता बहुत खुश है अब उन्हें बालिका के भविष्य की चिंता करने की आवश्यकता नहीं। उन्होने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

337 Views
What do you think?

Leave a Reply