Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

देवेभो की वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति की मांग को किया पूरा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा नगर पालिका में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एवं मस्टर कर्मचारियों द्वारा अपनी वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति की मांग को लेकर विगत 2 वर्षों से भी अधिक समय से प्रतीक्षा में थे, जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। किंतु वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ने प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल से विस्तृत चर्चा कर नपा कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया। कर्मचारियों की कार्यकुशलता को देखकर उन्हें वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति का लाभ दिलाया। कार्यकुशलता के अनुसार 100 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला। कर्मचारियों के वेतन में 900 रुपये से 2200 रुपए तक कि वृद्धि कराई गई। नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ने कहा कि यदि उक्त कर्मचारियों के अतिरिक्त यदि कोई कर्मचारी शेष रह गए हैं और वह अपनी कार्यकुशलता एवं शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पात्रता रखते हैं तो वह इस माह 15 मई 2023 तक अपना आवेदन संबंधित शाखा प्रभारी के पास जमा करा सकते हैं।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply