Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

रासेयो के स्वयंसेवकों ने किया बेसलाईन सर्वे

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कैप-नॉलेज, एटीट्यूड एंड प्रैक्टिस अंतर्गत बेसलाइन सर्वे में हरदा विधानसभा 135 के चयनित 20 मतदान केंद्रों के 400 से अधिक मतदाताओं का बेसलाइन सर्वे स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय के 18 स्वयंसेवकों और विष्णु राजोरिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय खिरकिया के रासेयो के 2 स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। बेसलाइन सर्वे का मुख्य उद्देश्य विधानसभा 2018 के आम चुनाव में प्रदेश के उन 75 विधानसभा क्षेत्रों के 20-20 मतदान केंद्रों को चयनित किया गया है, जहां किन्ही कारणों से मतदान का प्रतिशत अत्यधिक कम था। भारत निर्वाचन आयोग एवं कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश, हरदा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग के निर्देशन पर यह कार्य किया गया। संयुक्त कलेक्टर डीके सिंह, संस्था की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले एवं कैप सुपरवाइजर नोडल अधिकारी डॉ.सीपी गुप्ता के नेतृत्व में बेसलाइन सर्वेक्षण किया गया।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply