Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कांग्रेस ने आयोजित की कार्यशाला

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गईं। जिसमे हरदा ब्लॉक के मण्डल सेक्टर के पदाधिकारी उपस्थित हुए। हरदा के प्रशिक्षण प्रभारी सूरज तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची की व्याप्त त्रुटियों को अगर जल्द से जल्द दूर नहीं किया गया तो इससे पार्टी को नुकसान होने की प्रबल संभावना हैं। इसलिए बूथ स्तर पर कार्यरत मंडल सेक्टर बूथ प्रभारी और बीएलए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर त्रुटियाँ को बिएलओ के माध्यम से दुरुस्त करवाएं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपना अपना बूथ संभाल लें और अपना बूथ मजबूत करके बूथ पर जीत दर्ज करें। वोटर लिस्ट निरीक्षण का कार्य जिम्मेदारी से करते हुए नाम जुडाना, नाम कटाने का कार्य जल्द ही पूर्ण कर लें जिसके लिए जिला कांग्रेस किसी भी प्रकार की मदद के तैयार है। इस दौरान जयप्रकाश त्रिपाठी एवं गोविंद व्यास ने भी बैठक को संबोधित किया। सभी मंडल सेक्टर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने वोटर लिस्ट निरीक्षण हेतु जानकारी साझा की। बैठक के दौरान गगन अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल अहमद, आदित्य गार्गव, पप्पू फड़ाक, संजीव सोकल, शिव कापड़िया, केशवपूरी गोस्वामी, जावेद पटेल, नवीन पाल, विनय मालवीय, मुजाहिद अली, शाहरुख खान, नवीन पाल, गोविंद कुचबंदिया, मनोज कुचबंदिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply