Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

शिक्षकों का हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के शुभारंभ अवसर पर एलएन प्रजापति जिला शिक्षा अधिकारी हरदा, देवेन्द्र सिंह रघुवंशी सहा. संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय हरदा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। शिविर के सूत्रधार डॉ. भरत कुमार यादव नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सहायक डॉ. आरके साहू के साथ स्वास्थ्य विभाग की सम्पूर्ण टीम द्वारा आधुनिक मशीनों से शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं का नेत्र परीक्षण किया गया। उक्त शिविर में 262 शिक्षक-शिक्षिकाओं का नेत्र परीक्षण किया गया। साथ ही उनके चश्मों के नम्बरों की भी जांच की गई। परीक्षण उपरांत दवाईयों का वितरण किया गया तथा जिन शिक्षकों के चश्मों के नम्बर निकाले गए हंै उन्हे नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply