Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

बीयू के कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के कुलपति के नाम शासकीय कॉलेज की प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। नगर सह मंत्री दीपेश चौबे ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष का अभी हाल ही में परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें कई विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में 00 नंबर बताए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों के मन में असमंजस्य की स्थिति बन रही हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुन: मूल्यांकन करने एवं विश्वविद्यालय के समक्ष विषय को प्रस्तुत कर शीघ्र अतिशीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय अभाविप से रूपल, अपेक्षा, प्राची, नीलेश, विराट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply