सीएम के वादे पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 18 अप्रैल 2023 से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई थी। इसके अलावा तहत राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह कोरव के नेतृत्व में एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर अपनी मांगें बताई। इस दौरान उनके 15 दिवस के अंदर निराकरण करने के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

सीएम के समक्ष रखी मांगें

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय ठक्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन की नीति रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90त्न नीति का लाभ तत्काल प्रभाव से दिया जाए। सीएचओ कैडर को एमएलएचपी के तहत नियमित किया जाए। इसके साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउट सोर्स ठेका प्रथा न किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए। विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए एवं निष्कासित कर्मचारियों को शत-प्रतिशत वापस लेने के साथ 15 दिसंबर से 3 जनवरी तक की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज किए गए हैं उन्हें तत्काल वापस लिया जाए। यह जानकारी जिलाध्यक्ष डॉ .आशीष शर्मा ने दी।

159 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!