Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

बायपास को प्रशासकीय स्वीकृति का इंतजार

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर को भारी ट्राफिक से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने छोटी हरदा से खंडवा रोड तक बायपास निर्माण कार्य को बजट में शामिल किया है। जिसके बाद बायपास की कार्रवाई को रफ्तार मिली है। लोक निर्माण विभाग ने बायपास का सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। जहां से प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने दावा किया कि बायपास निर्माण कार्य को हरी झंडी मिलते ही काम गति पकड़ेगा। गौरतलब है कि करीब 24 करोड की लागत से बायपास बनना है। इसके लिये हाल ही में मैदानी कार्य को पूर्ण किया है। बता दें कि बायपास बनने से जहां शहर हेवी ट्राफिक से मुक्त होगा, वहीं शहरी क्षेत्र अपेक्षाकृत विकास कार्यो की ओर अग्रसर हो सकेगा।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply