Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

ग्राम सांगवामाल में जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर आज  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विद्युत एवं जल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत वितरण कम्पनी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल ज्योतिर्मय समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विद्युत वितरण कम्पनी के उपमहाप्रबन्धक आरके अग्रवाल ने बताया कि 10 मई को जिले की ग्राम पंचायत सांगवामाल में जल ज्योतिर्मय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। शिविर में ग्राम पंचायत मोरगढ़ी, सांगवामाल, छुरीखाल, मक्तापुर, जटपुरामाल, रामटेक रैयत, चिकलपाट, कुकड़ापानी, सांवलखेड़ा व जामनिया खुर्द के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर में आकर विद्युत देयक सुधार, बकाया राशि के जमा, नये विद्युत कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन एवं सीएम हेल्पलाइन के निराकरण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत नल जल योजनाओं, जल संरक्षण, जल कर वसूली तथा जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका संबंधी लाभ प्राप्त करें।

261 Views
What do you think?

Leave a Reply