Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कलेक्टर ग्राम चौपालों में सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग बुधवार 10 मई को जिले के ग्राम कुकरावद, खामापड़वा, गहाल, कनारदा व लालमाटी का दौरा कर वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उपस्थित अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराएंगे। इस दौरान आयोजित ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिकारी जानकारी देंगे। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि भ्रमण के दौरान वे उपस्थित रहें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि उनके संबंधित क्लस्टर के उपयंत्री, एडीओ, पीसीओ एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी भी अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहें। आगामी 19 मई को कलेक्टर श्री गर्ग हरदा विकासखण्ड के ग्राम मगरधा व रैसलपुर का दौरा कर ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। इसी प्रकार 2 जून को हरदा विकासखण्ड के ग्राम खेड़ीनीमा, भमोरी व हीरापुर तथा 9 जून को हरदा विकासखण्ड के ग्राम भुन्नास, अबगांवकला, कोलीपुरा व कुंजरगांव में ग्राम चौैपाल आयोजित की जाएगी। खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम रूनझुन, छुरीखाल, लफांगढाना व सुन्दरपानी में 16 जून को तथा खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम काल्याखेड़ी, खमलाय, बारंगी, मांदला, कुड़ावा, चौकड़ी, धनवाड़ा, व बम्हनगांव में 23 जून को ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 30 जून को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम बड़झिरी, इंद्रपुरा, बांसपानी, चन्द्रखाल, कायदा, बोरपानी, मालेगांव, केली, लोधीढाना, कचनार व गोहटी में ग्राम पंचायत आयोजित की जाएगी। आगामी 7 जुलाई को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम टेमागांव, बोरी व टेमरूबहार तथा 13 जुलाई को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम खमगांव, रहटगांव, झाड़बीड़ा, बोथी व आलमपुर में ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 21 जुलाई को हरदा विकासखण्ड के ग्राम कायागांव, बैड़ी, रेलवा, अजनास, व खेड़ा तथा 28 जुलाई को हरदा विकासखण्ड के ग्राम बिछौलामाल व उवा में ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 4 अगस्त को खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम आमाखाल, पटाल्दा, कोथमी व सांवलखेड़ा तथा 11 अगस्त को खिरकिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायत जूनापानी बावड़िया, कानपुरा व जूनापानी भवरदी में ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम पोखरनी, नौसर, करताना, रूंदलाय, छीपानेर व गोंदागांव में 18 अगस्त को ग्राम चौपाल आयोजित होगी।

305 Views
What do you think?

Leave a Reply