Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का हुआ निराकरण

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। रोलगांव निवासी अभिषेक ने जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए तथा दिनेश चौकसे निवासी हरदा ने गरीबी रेखा का कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने एसडीएम हरदा को निर्देश दिए। जनसुनवाई में गजराज मोरी निवासी हंडिया ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि उसकी पत्नि की मृत्यु सर्पदंश के कारण हो गई है, उसे कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है, जिस पर उन्होंने तहसीलदार हंडिया को आर्थिक सहायता का प्रकरण बनाकर आवेदक को आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए। बिच्छापुर निवासी गणेश ने आवेदन देकर भूमि के पट्टे की मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने तहसीलदार को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार पट्टा देने के निर्देश दिए। इसके अलावा नकवाड़ा निवासी इमरतीबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग की, जिस पर उन्होने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया। अबगांव कला निवास अमीना बी ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि बरसात में बाढ़ के पानी में उसका घर क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन अभी तक उसे राहत राशि नहीं मिली है। कलेक्टर श्री गर्ग ने तहसीलदार हंडिया को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार कर आज ही राहत राशि का भुगतान कराने के निर्देश दिए।

306 Views
What do you think?

Leave a Reply