Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

वसुमता क्लस्टर कैम्प के तहत होंगी किसान गोष्ठियां  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं के निराकरण तथा उन्हे कृषि सम्बद्ध विभाग कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन, सहकारिता एवं वन विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वसुमता क्लस्टर कैम्प आयोजित किए जा रहे हंै। इसी क्रम में तहसील स्तर पर किसान संगोष्ठियां आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि किसान गोष्ठी में मूल्य संवर्द्धन एवं प्रसंस्करण में रूचि रखने वाले एवं इस क्षेत्र में काम करने वाले किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान जिन किसानों ने स्टार्टअप प्रारम्भ किया है, उनको उद्यमिता में रूचि रखने वाले किसानों से रूबरू कराया जाएगा तथा विशेषज्ञों से भी चर्चा कराई जाएगी। प्रत्येक तहसील में पूरे दिन का सत्र आयोजित किया जाएगा। किसान गोष्ठी का आयोजन 18 मई को हरदा में होगा। इसके अलावा हंडिया में 25 मई, टिमरनी में 1 जून, रहटगांव में 8 जून, खिरकिया में 15 जून तथा सिराली में 22 जून को किसान गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

279 Views
What do you think?

Leave a Reply