यह बात गलत है….

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह स्थानीय रेलवे स्टेशन का दृश्य है। जहां यात्रियों के लिए लगाये गये पंखे अनुउपयोगी साबित हो रहे हैं। दरअसल, प्लेटफार्म नंबर 2 एवं 3 के मध्य लगे पंखे के नीचे रेलवे का बाक्स रखा रहता है। जिसके चलते यात्रियों को थोड़ी दूरी पर लगी कुर्सियों पर बैठना पड़ता है। भीषण गर्मी के दिनों में यात्रियों की इस समस्या को नागरिकों ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिस पर जागरूक लोग तीखी टिप्पणी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गर्मी के दिनों में रेल यात्री पंखे के नीचे व उसके आसपास जगह तलाशते हैं। क्योंकि छोटे-छोटे बच्चों के लिये यह जरूरी होता है। ऐस में स्टेशन पर इस तरह की अव्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। इतना ही नही, ये नजारा देखकर बाहरी लोग भी कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

75 Views

Leave a Reply