Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

ग्रामीणों ने हंडिया बैराज से डूब की आशंका जताई

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया के भमौरी में प्रस्तावित बैराज डेम का काम शुरू होते ही सवालों से घिर गया है। इस संबंध में मंगलवार को नर्मदा तटीय ग्राम के किसानों ने मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर ऋषि गर्ग के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जिसके माध्यम से केडीएस प्रा. लि. कम्पनी द्वारा बनाये जा रहे हंडिया बैराज डेम को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का जिक्र किया। ग्राम पंचायत गोगिया के गणेश पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत खेडीनीमा के ग्राम भमौरी में प्रस्तावित बैराज डेम के निर्माण कार्य दौरान कम्पनी 150 फीट ऊंची व 200 फीट चौड़ी तथा करीब 1 किलोमीटर लंबी पाल बनाई जा रही है । जिसके चलते भविष्य में 12 से 14 गांवों पर डूब का संकट मंडराने लगेगा। करीब10 से 12 हजार एकड़ कृषि भूमि प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने वर्ष 2020 में आई भयाभय बाढ़ का हवाला देते हुये कहा कि जब तक ग्रामीणों की सभी जिज्ञासाओं का समाधान नही होता, तब तक काम रोकने का अनुरोध किया है। साथ ही बैराज निर्माण के जद में आने वाले क्षेत्र के अलावा अन्य बिन्दूओं पर स्पष्टता बहुत जरूरी है। यह भी कहा कि निर्माण कार्य दौरान कृषक व कृषि रकबे से जुड़ी तमाम बातों में पारदर्शिर्ता की अपेक्षा रखते हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन की एक एक प्रति मुख्यमंत्री मप्र शासन एवं मुख्य अभियंता एनबीडीए तथा एक-एक प्रति प्रभारी मंत्री व कृषि मंत्री को भी प्रेषित की है। ज्ञापन देने वालों में श्रीराम, हेमराज,देवीसिंह, छगनलाल, मदनलाल, मुकेश, गणेशपुरी, रामचन्द्र मलाजपुर, मोहनलाल, हरनाथ उईके, गणेश पटेल, राकेश जाट, अनिल जाट सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

388 Views
What do you think?

Leave a Reply