अनोखा तीर, हरदा। राजपूत परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को स्थानीय राजपूत छात्रावास में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वहीं उनके बतायें मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। तत्पश्चात राजपूत समाज के लोग वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां बुजुर्ग महिला एवं पुरूषों को फल वितरण किया। इस दौरान वृद्धजनों से उनकी कुशलक्षेम भी जानी। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष वीरसिंह राठौड़, गिरजाशंकर शंकर राजपूत, कमल सिंह पंवार, अनिल सिंह गहलोत, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, विदित राजपूत, पवन राजपूत सहित अन्य समाजिकलन उपस्थित थे।
करनी सेना ने किया माल्यार्पण
इधर, करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत के नेतृत्व में सर्व समाज के युवाओं ने वीर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। इस दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयकारें लगाएं गए। इस मौके पर सुनील सिंह के साथ श्याम शर्मा, ओम पटेल, शुभम सिंह, नगर अध्यक्ष निखिल सिंह, योगेश सिंह चौहान एवं अजय सिंह चौहान सहित अन्य युवा मौजूद थे।

